Aaj Tak Vande Mataram | Season 3 Episodes
Vande Mataram Aaj Tak Channel का एक Special Programme है जिसके अब तक 3 Season बन चुके हैं। Season 1 का नाम ‘दास्तान-ए-जंग‘ और Season 2 का ‘दास्तान-ए-आज़ादी‘ है जिनके Links हम पहले ही दे चुके हैं। इस Page पर आपको Aaj Tak Vande Mataram Programme के Season 3 के Links मिलेंगे।
Season 3 का नाम ‘वीरता की गाथाएं’ है। Season 3 देश के शहीद सैनिकों को समर्पित है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण दे दिए।
Season 3 सभी 8 Episodes के Links नीचे दिए गए हैं। ये सभी Links Aaj Tak की Website पर खुलेंगे क्योंकि Vande Mataram के Episodes को YouTube पर ठीक तरह से Upload नहीं किया गया है।
Aaj Tak Vande Mataram Season 3 Episodes
Episode 1 – करगिल युद्ध के हीरो शहीद विक्रम बत्रा
शहीद विक्रम बत्रा ने कारगिल युद्ध में अभूतपूर्व वीरता दिखाई थी। युद्ध के अंतिम चरण में वो शहीद हो गए थे और उन्हें मृत्यु के पश्चात भारत के सर्वोच्च वीरता सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।
Episode 2 – करगिल युद्ध के हीरो शहीद विजयंत थापर
शहीद विजपंत थापर करगिल युद्ध में शहीद हुए थे।
Episode 3 – वीर संदीप उन्नीकृष्णन
संदीप उन्नीकृष्णन भारतीय सेना में एक मेजर थे, जिन्होंने 26/11 मुंबई हमलों में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीदी प्राप्त की। मृत्यु के पश्चात उन्हें भारत के सर्वोच्च शांति समय बहादुरी पुरस्कार, अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।
Episode 4 – शहीद उस्मान की कहानी
मुहम्मद उस्मान 1935 में बलूच रेजीमेंट में शामिल हुए थे जिनका जन्म आजमगढ़ में हुआ था। उस्मान के अंतिम संस्कार में पंडित नेहरू भी शामिल हुए थे।
Episode 5 – जब दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र में लहराया तिरंगा
दुनिया के सबसे ऊंचे रणक्षेत्र सियाचिन में जवानों की जिंदगी काफी कठिन होती है। यहीं पर भारत और पाकिस्तान का सबसे लंबा युद्ध लड़ा गया। भारतीय जवानों ने सियाचिन में पाकिस्तान के दुस्साहस को नेस्तनाबूद करते हुए तिरंगा फहराया था।
Episode 6 – ले. त्रिवेणी सिंह की वीर गाथा
त्रिवेणी सिंह 2 दिसंबर 2004 की शाम जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए थे।
Episode 7 – मेजर शैतान सिंह की वीरता की दास्तान
अक्टूबर 1962 में चीन ने भारत पर आक्रमण किया। उस वक्त भारत के पास पर्याप्त सेना और हथियार नहीं थे। मेजर शैतान सिंह के नेतृत्व में 120 जवान 16000 फीट ऊंचाई पर मुस्तैदी से डटे रहे। मेजर शैतान सिंह के साथ उनके सभी जवानों ने आखिरी सांस तक लड़ने का संकल्प लिया।
Episode 8 – कैप्टन सौरभ कालिया और मेजर सुधीर वालिया की वीरगाथा
कैप्टन सौरभ कालिया (1976 – 1999) और मेजर सुधीर वालिया भारतीय थलसेना के एक अफ़सर थे जो कारगिल युद्ध के समय पाकिस्तानी सिक्योरिटी फोर्सेज़ द्वारा बंदी अवस्था में मार दिए गए। गश्त लगाते समय इनको व इनके पाँच अन्य साथियों को ज़िन्दा पकड़ लिया गया और उन्हें कैद में रखा गया , जहाँ इन्हें यातनाएँ दी गयीं और फिर मार दिया गया।[ पाकिस्तानी सेना द्वारा प्रताड़ना के समय इनके कानों को गर्म लोहे की रॉड से छेदा गया, आँखें फोड़ दी गयीं और निजी अंग काट दिए गए।