Raktranjit ABP News Channel की एक Documentary Series है जिसमें भारतीय इतिहास के कुछ भयानक कत्लेआम वाले युद्धों के बारे में बताया गया है। इन युद्धों में हुए भयानक कत्लेआम के कारण ही इस Series का नाम ‘रक्तरंजित’ रखा गया है।
Raktranjit Series के सिर्फ 6 Episode ही बनाए गए हैं। हालांकि भारतीय इतिहास में कई युद्ध और भी ऐसे थे जिनमें भयानक कत्लेआम हुए थे लेकिन इस Documentary Series में उनके बारे में नहीं बताया गया है।
ABP News की इस Series के सभी 6 Episode YouTube पर Upload है जिनके Links नीचे दिए गए हैं। हमने सभी Episodes में बताए गए युद्धों के समय अनुसार ही नीचे Links दिए हैं।
Raktranjit ABP News Documentary Series Episodes
अगर आपको लगता है कि आप Raktranjit के सभी Episodes देखने के लिए इस Page पर दुबारा आएंगे तो Please इसे Bookmark कर लीजिए। Bookmark करने के लिए पहले Ctrl+D दबाएं और फिर Enter. Mobile Users इस पेज़ को Home Screen पर Add कर सकते हैं। Thanks.
1. First Battle of Panipat
Watch on YouTube [22:12]
Description: पानीपत का पहला युद्ध 21 अप्रैल 1526 ईस्वी को बाबर की हमलावर फौजों और दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लौधी के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में भले ही इब्राहिम लौधी की फौज़ की गिणती बाबर की मुगलिया फौज़ से चार गुणा थी लेकिन बाबर की कुशल रणनीति और तोपखाने की वजह से लौधी सुल्तान को हार का मुँह देखना पड़ा।
2. Hemchandra Vikramaditya
Watch on YouTube [22:41]
Description: सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य या केवल हेमू (1509-1556) एक हिन्दू राजा था, जिसने मध्यकाल में 16वीं शताब्दी में भारत पर राज किया था। इस Episode में सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के बारे में बताया गया है उनके द्वारा लड़े गए पानीपत के दूसरे युद्ध को विस्तार से बताया गया है।
इस युद्ध में हेमचंद्र के पास मुगलों से तीन गुणा ज्यादा सेना थी लेकिन यु्द्ध में हुई एक घटना की वजह से वो युद्ध हार गया। यह घटना थी हेमचंद्र की आंख में एक तीर का लगना, जिसकी वजह से वो बेहोश हो गया और उसकी सेना ने उसे मरा समझकर मैदान से भागना शुरू कर दिया और मुगल जीत गए।
3. Maharana Pratap
Watch on YouTube [22:18]
Description: महाराणा प्रताप सिंह (1540-1597) उदयपुर, मेवाड में शिशोदिया राजवंश के राजा थे। उनका नाम इतिहास में वीरता और दृढ प्रण के लिये अमर है। इस Episode में पहले तो अकबर और चितौढ़ गढ़ के बीच रक्तरंजित युद्ध के बारे में बताया गया है और फिर महाराणा प्रताव सिंह द्वारा अकबर के विरुद्ध लड़े गए हल्दीघाटी के युद्ध के बारे में। चितौढ़ गढ़ पर जीत के बाद अकबर ने 30,000 निर्दोष हिंदुओ का कत्लेआम करवा दिया था, वो भी Episode में बताया गया है।
4. Nader Shah Attack on Delhi
Watch on YouTube [22:30]
Description: अफ़गानिस्तान के शासक नादिर शाह ने 1739 में भारत पर हमला किया था जिसमें मार्च 1739 में उसने दिल्ली पर चढ़ाई की। दिल्ली में उसने खुले कत्लेआम का आदेश दे दिया था जिसमें 50 हज़ार लोग मारे गए थे। दिल्ली से वो काफी धन संम्पदा लूट कर ले गया था।
5. Battle of Plassey
Watch on YouTube [23:25]
Description: प्लासी का युद्ध 23 जून 1757 को मुर्शिदाबाद के दक्षिण में 35 किलोमीटर दूर नदिया जिले में गंगा नदी के किनारे ‘प्लासी’ नामक स्थान में हुआ था। इस युद्ध में एक ओर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना थी तो दूसरी ओर थी बंगाल के नवाब की सेना। कंपनी की सेना ने Robert Clive के नेतृत्व में नबाव सिराज़ुद्दौला को हरा दिया था।
6. 3rd Battle of Panipat
Watch on YouTube [25:49]
Description: पानीपत का तीसरा युद्ध 14 जनवरी 1761 ईस्वी को मराठों और अफ़गानिस्तान के शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध में दोनों पक्षों के पास भारी सेना थी हालांकि मराठों की गिणती थोड़ी कम थी। युद्ध के शुरू में मराठों का पलड़ा भारी रहा लेकिन अंत में जीत अब्दाली की हुई।
Leave a Reply